बिलासपुर स्वर्णकार महिला विंग बिलासपुर जो समय समय पर विभिन्न आयोजन करती रहती है। आज 500 वर्षों से प्रतीक्षारत राम मंदिर निर्माण के लिए माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा शिलान्यास किए जाने के अवसर पर करोना त्रासदी को ध्यान में रखते हुए अपने समस्त सदस्यों से आह्वान किया था, कि वह अपने घरों में रहकर ठीक सुबह 10 बजे 30 बजे सुंदरकांड का एक साथ पाठ करेंगे और अपने घरों के सामने एवं अपने घरों के मंदिरों में 5-5 दिए जलाकर रामलला का स्वागत करेंगे।
इसी आह्वान को मद्दे नजर रखते हुए, स्वर्णकार महिला विंग बिलासपुर की सभी सदस्यों ने नियत समय पर सुंदरकांड का पाठ आरंभ किया। रामलला के स्वागत हेतु दिए जलाएं इस आयोजन से सभी महिलाओं में हर्ष का वातावरण था क्योंकि सभी के प्यारे रामलला का मंदिर निर्माण आज से विधिवत प्रारंभ हो जाएगा । विंग की प्रवक्ता निशा सोनी ने बताया कि यह एक बहु प्रतीक्षित आस थी, जो आज साकार रूप ले रहा है इससे सभी जनमानस में हर्ष व्याप्त है और ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि हमारे आदर्श राजा राम हैं, और ऐसा लगने लगा है कि आज से रामराज्य की शुरुआत हो गई है।
विंग की अनेक महिलाओं ने अपने घर को तोरण द्वारों से सजाया था और विभिन्न तरह की रंगोली भी बनाई थी। सभी महिलाओं ने भगवा रंग के वस्त्र धारण किया था। महिलाओं में इतना उत्साह था, कि उन्होंने सुंदरकांड के साथ ही परिवार के साथ बैठकर कीर्तन और सीताराम नाम का जाप भी किया।