विश्व सिंधी सेवा संगम बिलासपुर जिले के अध्यक्ष भाई अमर रोहरा के नेतृत्व में आज नारायण सेवा की गई। भोजन, मास्क व गमछे जरूरतमंद लोगों को वितरण किया गया। बिलासपुर शहर के अलग-अलग स्थानों में जाकर वितरण किया गया।
जिसमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गोल बाजार, सदर बाजार, जूना बिलासपुर, गांधी चौक, जगमल चौक, तेलीपारा एवं अन्य स्थानों पर नारायण सेवा की गई। अमर रोहरा संस्था के अभी हाल ही में नए अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। पदभार ग्रहण करते हुए ही सेवा कार्य आरंभ कर दिया। उन्होंने बताया कि सेवा करने के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि तत्पर करनी चाहिए।
अभी कोरोना कॉल चल रहा है और लॉक डाउन लगा हुआ है तो सेवा की जरूरत और ज्यादा है और यह निरंतर चलती रहेगी। इस सेवा कार्य में हंगर फ्री और सेवा एक नई पहल संस्था का भी विशेष सहयोग रहा। इनमें अमर रोहरा, सुनील चिमनानी, दीदी रेखा आहूजा, सतराम जेठमलानी, मनीष रोहरा, मुकेश हरियानी, रोहित गुरुवाणी, डॉक्टर कृतिका रोहरा एवं अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।