धन प्राप्त करने से पहले मिलते है ये संकेत, जाने यहां
किसी भी घटना का शुभ या अशुभ होना कुछ संकेतों पर आधारित होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मनुष्य के आसपास कोई ना कोई चीज घटित होती ही है। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद मनोज तिवारी के मुताबिक ये घटनाएं मनुष्य के जीवन में क्या घटने वाला है इसके संकेत देते है। कुछ अच्छे तो कुछ खराब संकेत होते है। इस लेख से हम ऐसे संकेत को बता रहे है जो जीवन में धन की वर्षा व खुशहाली के संकेत देते है।
गाय का घर के आगे रंभाना
हिन्दू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। साथ ही समस्त देवी-देवताओं का वास गाय में माना जाता है। ऐसे में अगर आपके घर के आगे कोई गाय रंभाती है तो समझ जाएं कि भविष्य में आपको लाभ होने वाला है और माता लक्ष्मी की कृपा आपको हासिल होने वाली है। गाय का रंभाना काफी शुभ संकेत माना जाता है।
काली चींटी मुंह में लाए चावल
अगर आपको काली चींटी मुंह में चावल लिए हुए दिख जाए तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ संकेत है। इसका यह अर्थ होता है कि आपके ऊपर जल्द ही मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।
घर पर आ जाए तोता
अगर तोता उ़कर आपके घर पर आता है तो यह काफी शुभ संकेत समझा जाता है। तोते का बोलना यां पंख फड़फड़ाना बहुत ही शुभ घड़ी आने की निशानी होती है।
शरीर के अंगों का फड़कना
शरीर के कुछ अंगों का फड़कना काफी शुभ माना जाता है। अगर आपकी भृकुटी या फिर बाजू का बीच का हिस्सा फड़कता है तो समझ जाएं कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। शरीर के इन अंगों का फड़कना धन प्राप्ति की ओर संकेत करता है।
माथे पर छिपकली गिरना
अगर कभी गलती से आपके माथे पर छिपकली गिरती है तो यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसा होने से धन प्राप्ति के संकेत मिलते है।