पुष्य महायोग से होगी 2021 की शुरुआत, जाने शुभ संयोग के बारे में
साल 2021 कई शुभ संयोग और शुभ मुहूर्त लेकर आया है। नए साल पर कई ऐसे संयोग बन रहे है जो जातकों के लिए बहुत शुभ साबित होंगे।
नया साल आने वाला है कुछ दिनों के बाद साल 2020 पूरा हो जाएगा और 2021 का स्वागत किया जाएगा। नए साल में लोगों में नया उत्साह व नया उमंग लेकर आएगा।
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक साल 2021 कई शुभ संयोग व शुभ मुहूर्त लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुतिवद मनोज तिवारी ने बताया कि आने वाला वर्ष 2021 जातकों के लिए शुभ संयोग लेकर आ रहा है।
नए साल में अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे है जो कि बहुत ही शुभ माने जाते है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इन शुभ योगों के बारे में
कहा गया है कि इन योगों में किए जाने वाले कार्य पूर्ण होते है और शुभफल प्रदान करते है।
नए साल में पर रहा ये संयोग
1 जनवरी 2021 सूर्योदय तक अमृत सिद्धि योग रहेगा। हालांकि ये शुभ संयोग साल 2020 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को शात 7 बजकर 49 मिनट से शुरू हो जाएगा। जो अगले दिन सूर्य उदय होने तक रहेगा।
1 जनवरी सूर्योदय तक गुरु पुष्य योग रहेगा। ये योग भी 31 दिसंबर की शाम 7 बजकर 49 मिनट से ही शुरु हो रहा है। यदि जातक इस योग में भगवान सूर्य नारायण की पूजा करे तो उसका शरीर निरोग रहता है।
नए साल की पूर्व संध्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। मान्यता के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग में किया गया कोई भी काम बहुत अच्छे से सिद्ध होता है। यह शुभ योग 31 दिसंबर से साल 2021 के पहले दिन रहेगा।
Can you tell about whole year mahayogi
And this one is nice