पंजाबी समाज के सदस्य मिले पुलिस महानिरीक्षक से रतन लाल डागी से
बिलासपुर. बिलासपुर सिख समाज द्वारा मनजीत सिंह अरोरा जी के नेतृत्व में आज बिलासपुर संभाग पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डागी से सौजन्य मुलाकात की। डागी जी ने पंजाबी समाज द्वारा करोना काल में की गई सेवाओं की तारीफ की।
पंजाबी समाज द्वारा उन्हें कहा गया। किसी भी सेवा में हमें साथ जोड़े और याद करे। इसके लिए आई जी सर ने अपना नंबर सबसे सांझा किया। आई जी सर ने पूर्व में बिलासपुर एसपी के रूप में अपनी शानदार सेवाओं के लिए याद किए जाते हैं।
इस मुलाक़ात में मनजीत सिंह अरोरा, एक्टिंग प्रेसीडेंट गुरुद्वारा दयालबंद, सुरेन्द्र सिंह गुंबर, प्रीतपाल सिंह गम्भीर, असीत पाल जुनेजा, दर्शन छाबड़ा, इंदरजीत सिंह सलूजा, रघुबीर सिंह चावला, प्रिंस भाटिया, जसपाल सिंह होरा, जसपाल सेठी, पवन अजमानी, अनिल सलूजा, भूपेंद्र सिंह गांधी, प्रदीप सितपाल उपस्थित रहे।