महरा समाज का वेबसाइट हुआ लांच, गणेश राम मेहरा बने प्रदेश अध्यक्ष
महरा समाज का वेबसाइट लांचिग कार्यक्रम रविवार को सामुदायिक भवन पोंडी बहार कोसाबाड़ी कोरबा में हुआ। कार्यक्रम में राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने वेब साइट को लांच किया।
अब समाज की संपूर्ण जानकारी एक क्लिक में ही मिलेगी। महरा समाज डाॅट काॅम वेबसाइट एक सामाजिक पोर्टल वेबसाइट है। जिसका भव्य लांचिंग किया गया।
इसके माध्यम से सदस्य अपने आप को रजिस्टर्ड कर सारी सुविधाओं जैसे वैवाहिक जानकारी, ब्लड डोनर संगठन, सेल्फ एम्प्लाॅयमेंट कार्यक्रम, कमेटी पदाधिकारियों,
आईअीसेल विभिन्न स्व रोजगार जानकारियों, सामाजिक खबरे, कार्यक्रम, गतिविधियोंख् अविवाहित लड़के-लड़कियों की जानकारी।
जिले वास समाज के सदस्यों की जानकारी, सम्पूर्ण समाज की जनसंख्या, स्वरोजगार, खेलकूद गतिविधि, सामाजिक संगठन के कार्यक्रम, गतिविधियों आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देख सकते है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल के द्वारा किया गया। साथ ही साथ महरा समाज के प्रदेश अध्यक्ष गणेश राम मेहरा को चुना गया।
वहीं सह सचिव राम कुमार वस्त्रकार को चुना गया। बाकी कार्यकारिणी सदस्यों का गठन 45 दिनों के अंदर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के सभी जिलों सेपदाधिकारीगण
तथा समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजकिशोर प्रसाद, समारू लाल, श्यामलाल, गणेशराम, राजकुमार, रामाधार, व्यास वस्त्रकार, अनिल वस्त्रकार,
हितेश, श्रवण, कृष्णा, राजा, राजू रविकांत, सुनील, रामरतन, बद्री, धर्मेन्द्र, दौलत, नरेश, कन्हैया मेहर, दुर्गेश, लोकेश्वर सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।