माघ पूर्णिमा 27 फरवरी को इस दिन स्नान करने का जाने महत्व
माघ पूर्णिमा के शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल माघ पूर्णिमा 27 फरवरी को है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, जप और तप का महत्व होता है।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद मनोज तिवारी ने बताया कि माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ व दान करने से जीवन में सुख, शांति और खुशहाली आती है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद कुछ कामों को करने से शुभता आती है।
माघ पूर्णिमा के दिन करे यह कार्य
1.माघ पूर्णिमा के दिन पूरे एक माह के माघ स्नान के समापन का दिन होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सुख, शांति और खुशहाली आती है।
माघ माह में प्रतिदिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। अगर घर में स्नान किया है तो पानी में गंगा नदि का जल पानी मिलाकर स्नान करे।
2.इस दिन किसी पंडित या पुरोहित से माघ स्नान की पूजा और हवन आदि सम्पन्न करे।
3.इस दिन गरीबों, जरूरतमंदों को भोजन कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
4.गायों की हरा चारा खिलाना और पक्षियों को दाना-पानी खिलना शुभ होता है।
5.माघ पूर्णिमा के दिन भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
6.पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को मिश्री, खीर आदि का भोग लगाने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
7.चंद्रमा से जुड़े दोष खत्म करने के लिए माघ पूर्णिमा का व्रत रखना चाहिए और रात में चंद्रमा को अध्र्य देना चाहिए।माघ पूर्णिमा के दिन दान करने का महत्वमाघ पूर्णिमा के दिन दान का विशेष फल की प्राप्ति होती है।
इसलिए इस दिन अपनी सामथ्र्य के हिसाब से दान जरूर करना चाहिए। कहते है माघ पूर्णिमा में अन्न, वस्त्र या धन के दान से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
[…] माघ पूर्णिमा 27 फरवरी को इस दिन स्नान कर… […]
[…] माघ पूर्णिमा 27 फरवरी को इस दिन स्नान कर… […]
[…] माघ पूर्णिमा 27 फरवरी को इस दिन स्नान कर… […]
[…] माघ पूर्णिमा 27 फरवरी को इस दिन स्नान कर… […]