भारतीय समाज सेवा संस्था वितरण कर रही हरी सब्जी व राशन
भारतीय समाज सेवा संस्था की ओर से जरूरतमंदों को सूखा राशन व हरी सब्जी का वितरण किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में रविवार को सुबह मन्नू चौक टिकरापारा में हरी सब्जियां एवं सूखा राशन का वितरण किया गया।
जिला अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर एवं शहर अध्यक्ष मनीषा श्रीवास ने कहा कोरोना महामारी एवं लाक डाउन होने की वजह से मध्यमवर्ग के परिवार को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घर में जरूरत होने के बावजूद शर्म के कारण किसी से मदद नही ले रहे। ऐसे परिवारों का भी हमें ध्यान रखना चाहिए।
इस कारण हम कुछ पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर रहे हैंं। जिनको राशन की आवश्यकता हो वे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। प्रदेश मीडिया अध्यक्ष कमल दुसेजा 7987000678, जिला महामंत्री जयमल सूर्यवंशी 9406324971, जिला अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर 7974377241।
इस कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया अध्यक्ष कमल कुमार दुसेजा, जिला अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, शहर अध्यक्ष मनीषा श्रीवास, जिला महामंत्री जयमल सूर्यवंशी, सदस्य अलका कोरी आदि उपस्थित थेै