भारतीय सिंधु सभा महिला विंग कोविड-19 के जरूरतमंद मरीजों का कर रही है सहयोग
भारतीय सिंधु सभा महिला विंग बिलासपुर इकाई की अध्यक्ष कंचन मलघानी ने बताया कि भारतीय सिंधु सभा महिला विंग बिलासपुर इकाई के द्वारा करोना महामारी को देखते हुए पिछले वर्ष भी बढ़-चढ़कर लोगों की सहायता व सेवा के कार्य किए गए थे । इस वर्ष भी अपनी सेवा कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
हॉस्पिटल में भर्ती कोविड-19 के मरीजो का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को उनकी आवश्यकता अनुसार यथासंभव सहयोग प्रदान करती आ रही है, स्वयँ वहां न जाकर कुछ ईश्वरीय बंदों की मदद से स्वयँ को सुरक्षित रखते हुए ये कार्य करवाया जा रहा है।
कई घरों में इस बीमारी से लड़ रहे लोगों के अलावा, किसी को एम्बुलेंस की मदद हो, हॉस्पिटल की मदद हो। फ़ोन पर हौंसला बढ़ाकर उनको अध्यात्म से जोड़ सकारात्मक बल भरा जा रहा है तथा प्राइवेट अस्पतालो के साथ जिला अस्पताल, सिम्स एवं प्राइवेट हॉस्पिटल में भी यह सेवा महिला विंग के द्वारा दी गई है, और अनवरत चल भी रही है। महिलाएं पुरुषों से अधिक जज़्बाती होती है, अपने जज़्बे को रोक नही पाती है ।
जिस समय अपने भी दूर चले जाते हैं उस समय यह महिलाएं अपनों से भी बढ़कर आगे आकर निः स्वार्थ हो कर सेवा दे रही हैं। कंचन मलघानी ने बताया कि विनीता भावनानी के मार्गदर्शन में यह सेवा दी जा रही है। हमारी प्रेरणा स्त्रोत भी वही है जिनके सानिध्य में बिलासपुर महिला विंग ने लगातार सेवा कार्य में हमेशा आगे आकर तन, मन, धन, से समर्पित होकर पूरे समर्पण के साथ सेवारत है।
इस सेवा कार्य में इन महिलाओं का सहयोग मिला है। सोनी बहराणी, गरिमा साहनी, ट्विंकल आडवाणी, नीतू लाद्धानी, नीलू गिडवानी, कविता चिमनानी, भारती सचदेव, कविता मंगवानी, अन्नू आहूजा, राजकुमारी मेहानी, रेशमा मोटवानी, वर्षा रामानी, चंदा ठाकुर, कृति लालवानी आदि महिलाओं का सहयोग मिलता आ रहा है।