आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते है तो करे ये अचूक वास्तु उपाय
मनुष्य जो भी कार्य करता है वह अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना से ही करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति बहुत मेहनत व लगन से कार्य करता है लेकिन उसके जीवन में सुख-समृद्धि नहीं आती है।
घर में पैसा आता है लेकिन टीकता नही है। वही घर में कोई न कोई बीमार रहता है या कई तरह की परेशानियां होती ही है। जिसे हम अपना दोष मानकर कुछ नहीं कर पाते है। लेकिन इन सब चीजों का कारण वास्तुदोष भी हो सकते है। इस लेख के माध्यम से हम आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कुछ अचूक वास्तु उपाय बताएंगे।
1.सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं और अपने घर के मंदिर में पूजा-अर्चना करे। पूजा के बाद घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं। उस पर अक्षत और जल चढ़ाए। ऐसा हर रोज करे। घर के मेनगेट पर प्रतिदिन नया स्वास्तिक बनाएं और पहले से बना स्वास्तिक साफ कर दे। कहते है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर की ओर आकर्षित होती है।
2.अगर आपके जीवन में लगातार मुश्किलें बढ़ रही है और आपको लगता है कि घर में कोई वास्तुदोष है। ऐसे में वास्तुदोष को दूर करने के लिए आप घर के मेनगेट के दाईं ओर तुलसी का पेड़ लगाए और घर के बाए ओर केले का पेड़ लगाए। ध्यान रहे पेड़ों की लंबाई ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
3.अगर आप घर-मकान खरीदना चाहते है लेकिन चाह कर भी प्लाॅट नहीं खरीद पा रहे है तो इसके लिए यह उपाय आजमा सकते है। वास्तु शास़् के अनुसार उस प्लाॅट पर अनार का का एक पेड़ लगाकर छोड़ दे। इस उपाय से घर बनने का योग जल्द बनता है।
4.वास्तु शास़् के अनुसार घर में टूटे बर्तन, शीशा और फर्नीचर रखने से दरिद्रता आती है। इसलिए घर में इस तरह का सामान नहीं रखना चाहिए। कहते है कि इस तरह के सामान को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
5.वास्तुदोष से मुक्ति पाने के लिए घर की छत पर एक बड़ा गोल आईना लगाना चाहिए। शीशा इस तरह से लगाना चाहिए कि इसमें पूरा घर दिखे। कहते है कि ऐसा करने से धन आगमन के नए साधन बनते है और धन वृद्धि होती है।