बिलासपुर. मुंबई में 26 नवंबर को 2008 को हुए आंतकी हमले की 26 नवंबर को 12वीं बरसी मनाई गई। इस आंतकी हमले में 166 लोगों की हत्या कर दी गई थी।
इस मौके पर पूरा देश शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। देश को सन्न कर देने वाले इस आतंकी हमले को आज बारह साल हो गए हैं।
घाव जरूर भर गए हैं, लेकिन दर्द अभी भी दिलों में है। मुंबई हमलों की 12 वीं बरसी पर बिलासपुर के फाइट अगेंस्ट इंजस्टिस फॉउंडेशन ने सीएमडी चौक स्थित अमर जवान शहीद स्मारक पर इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई व सुरक्षाबलों की हिम्मत की सराहना की गई,
जो हमारे राष्ट्र की इतनी रक्षा करते हैं। इसी के साथ संस्था के द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में समाज के लोगो को संविधान के प्रति जागरूक कर लोगो को उनके मूल अधिकार तथा मौलिक कर्तव्यों के बारे में चर्चा की गई।
इस मौके पर फाइट अगेंस्ट इंजस्टिस फॉउंडेशन के शाहरुख अली, रमीज अली, सोनू महरोलिय, विवेक गेंडले, सुनीता, आशुतोष, नजीम तथा संस्था एक नई पहल के संतराम जेठमलानी, अनीता अग्रवाल और उनकी समस्त टीम ने श्रद्धांजली अर्पित की।
[…] […]