गुरुमत कैंप में बच्चों को गुरु तेगबहादुर के जीवनी को विस्तार से बताया
श्री गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सात दिवसीय गुरुमत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 100 बच्चों ने हिस्सा लिया। गुरुमत कैंप में अमृतसर से आए कथावाचक भाई मानसिंह ने बच्चों को श्री गुरु तेग बहादुर की जीवनी पर साखिया को पढ़ाया और बच्चों को श्लोक महला का उच्चारण कराया।
कैंप का समापन रविवार को किया जाएगा। इस दौरान सुबह 8 बजे से 10 बजे तक एक शाम 6 बजे से 8.30 बजे तक चलेगा। इस कैंप में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार त्रिलोचन सिंह अरोरा, जोगिंदर सिंह गंभीर, परमजीत सिंह सलूजा, अमोलक सिंह टुटेजा एवं पजाब सेवा समितिके अमोलक सलूजा, नरेन्द्रपाल होरा, विक्की गांधी, संदीप गंभीर, अजीत सलूजा, परमजीत खनूजा, गुरुचरण राजपाल का विशेष सहयोग रहा।