अमर रोहरा बने विश्व सिंधी सेवा संगम संस्था के जिला अध्यक्ष
समाजसेवी सफल व्यवसायी बिलासपुर निवासी अमर रोहरा को विश्व सिंधी सेवा संगम संस्था का बिलासपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सुंदरानी जी ने की है जैसे ही बात बिलासपुर के समाज के लोगों को पता चली खुशी की लहर दौड़ गई।
जिला अध्यक्ष बनने के बाद अमर रोहरा ने कहा कि समाज को संगठित करने का कार्य किया जाएगा एवं युवाओं को जोड़ा जाएगा। सभी के मार्गदर्शन से कार्य किए जाएंगे। अपनी बोली भाषा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्य किए जाएंगे।
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत 15 वार्ड पंचायत सामाजिक संस्था सिंधु चेतना, सिंधु कल्चर एलाइंस फोरम,भारतीय सिंधु सभा, भारतीय सिंधु सभा महिला विंग, सिंधी सेंट्रल महिला, सिंधी सेंट्रल युवा विंग बिलासपुर सभी पंचायतों एवं संस्थाओं के अध्यक्ष व सदस्यों ने अमर रोहरा को बधाई दी है।